Monday, 29 December 2025

Latest social media status

जो खा जाते हैं किसी का निवाला, 
किसी के पैसे, कभी पूरे,कभी आधे, 
वो भी रोज़ कहते फिरते हैं राधे-राधे😆 
✍️


Friday, 21 November 2025

Attitude Shayari in Hindi

तुम लाख साज़िशें रच लो, हमे बर्बाद करने की हमसे दिल्लगी करने वालों को कैसे रोक पाओगे😊 ✍️ Anchor Sanjay Thakur

Monday, 18 August 2025

Chief Guest Shayari

1. आपकी मुस्कान हजारों दिलों को खुश कर जाती है आपसे मुलाकात मन को तरो ताज़ा कर जाती है जब भी आपका किसी महफ़िल में आना होता है तो हर उस महफ़िल में रौनक छा जाती है

Tuesday, 19 March 2024

Funny Shayari and Status

1 . जाने क्यों मुझे डर रहता है उसके खोने का, 
ज़रा-2 सी बात पर नाटक करती है रोने-धोने का

ना  हार  मानती, ना कोई  बात  मानती  हैं, 
ऐसा लगता है जैसे, असर हो जादू-टोने का

एक दिन वो अपनी सारी गलतियाँ कबूल कर बैठी, 
जब मैंने कहा,  तुम्हे लेकर आ रहा हूँ हार सोने का 


2. तुम आती हो तो फिजाओं में नशा छा जाता है 
तुम मुस्कुराती हो तो सबको मजा आता है 
न जाने किसने ये अफवाह फैला रखी है कि तुम हसीन हो 
हमें तो बस यूं ही मजाक बनाने में मजा आता है


3. तुम साथ हो मेरे तो मैं इन हवाओं  मोड़ दूंगा 
अगर मुझे छोड़ के गयी न,  मैं तेरा  सर फोड़ दूंगा 

4. कौन कहता है मर्दों को सँवरने का शौक नहीं होता 

रिटायरमेंट की उम्र में भी जेब में कंघी लिए फिरते हैं 
😍😍😜


✍️✍️ Sanjay Thakur (Anchor) 

Social Media Status


कोई आरजू नहीं है अखबार के पन्ना में छपने की, 
कोशिश बस यही है, के  दिलों में राज किया जाए। 
................ 

यह जरूरी तो नहीं कि इंसान चांद तक पहुंच जाए, 
मज़ा तो तब है जब इंसान, इंसान तक पहुंच जाए। 
.............. 

अगर आप में मुसीबतों का सामना करने की हिमाक़त है, 
तो आप में, ज़िंदादिल जिंदगी जीने की,  पूरी ताकत  है । 
............ 

मस्त मौला अंदाज में जिंदगी जीना सीखो
खुशियां कभी दौलत की मोहताज नहीं होती l
............ 
मुश्किलों से जो लड़ा नहीं 
वो जिंदगी में आगे बढ़ा नहीं
.......... 

अगर आपके साथ ज़्यादा लोगों का हुजूम हैं तो ग़रूर ना करें 
भीड़ कौरवों और रावण के पास भी बहुत ज़्यादा थी 
————————-१


✍️✍️ संजय ठाकुर

Monday, 18 September 2023

Love Shayari

1 . कितनी हसीन वो शाम होगी,बातें हमारी तमाम होगी 

   जाग उठेंगे दिल के अरमा, तेरे होठों पर मेरी जुबान होगी


2. 
तेरी मोहब्बत की बारिश ने हमें दीवाना बना दिया है 
तू वो  सुर  है जिसने हमें तराना बना दिया है 
तेरी दीवानगी का असर कुछ ऐसा है दिल पे 
के तेरी मस्त-2 निगाहों ने हमें मस्ताना बना दिया है 

3.

मोहब्बत वो नहीं जो किसी को छोड़ देती है

मोहब्बत वह भी नहीं जो दिल तोड़ देती है

मोहब्बत खुदा की दी गयी वो अजब रसम है

जो दो दिलों को हमेशा-2 के लिए जोड़ देती है


4

जिंदगी का हर पन्ना उसके नाम कर दो 

जो जिंदगी का हर पल आपके नाम कर दे 

पर उस शख्स को कभी भी धोखा मत देना 

जो आपके दिल में अपना मकान कर ले


5

कभी अपनी गलती मान भी लिया करो कभी 

अपने साथी के मन की बात भी जान लिया करो 

जो बात-बात में आपसी समझौता कर लेता है 

उसे रिश्ता मजबूत करने की ठान लिया करो


6

मोहब्बत को कभी सूरत से न तोलना 

सूरत चंद दिनों की मेहमान होती है 

नहीं टूटता है प्यार का यह अटूट रिश्ता 

जिनके मोहब्बत में जान होती है


7

तुमने जो हमारे दिल में मकान बना रखा है 

हमने भी हर लम्हा तुम्हारे नाम कर रखा है 

हमारा आपका यह टूट रिश्ता इस कदर जुड़ चुका है 

जैसे जन्मों जन्मों से  एक दूसरे को पा रखा है


8

सिलसिला यूं ही चाहतों का चलता रहे 

मेरा दिल तुझसे मिलने को मचलता रहे 

कहीं हद से न गुजर जाऊं चाहतों के समंदर में 

दिल से गुजारिश है थोड़ा बहुत संभालता रहे। 


9

तुम वह नगमा हो जिसे स पर गया नहीं जाता 

तुम वह शायरी हो जिसे सबको को सुनाया नहीं जाता 

तुम ही तुम बसे हो मेरे दिल के हर कोने में 

मोहब्बत इतनी है तुमसे कि शब्दों में बताया नहीं जाता


10.

जब किसी से सच्चा प्यार होता है 

आंखें बंद करके भी उसका ही दीदार होता है 

बसा लेते  हैं हमसफर को दिल के कोने कोने में 

दिल की किताब में ऐसा प्यार बेशुमार होता है


11

हमारी मोहब्बत का अंदाज़ा तुम ना लगाया करो 

दिल से दिल का साज तुम भी बजाया करो 

मोहब्बत का यह रिश्ता बनता है खास जिंदगी को 

इस रस्म को हमेशा दिल से निभाया करो 


12

हर सुबह तेरे आने से महक जाती है 

तेरी बातों से फूलों की गलियां खिल जाती है 

पास आकर मिटा दे यह सारी दूरियां 

तेरी हर सांस से मुझे सांस मिल जाती है


13. 

हवा का झोंका तेरे आने का एहसास दिलाता है 

यह दूरियां अब मुझे सही नहीं जाती है 

तेरी हर बात मेरे रोम-रोम में बस गई है 

बारिश के मौसम में तो बहुत याद आती है


14.

हर पल तेरे बिना अधूरा आशा लगता है 

जिंदगी का हर सपना पूरा लगता है 

पास आकर मिटा दे यह दूरियां 

तेरे बिना पल पल अब तन्हा लगता हैnot 



15

तेरी हर अदा मेरे मन को छू जाती है 

तेरी आहतें मेरी सांस बन जाती है 

तुम जैसा यार जब किसी को भा जाए 

कम से उसकी जिंदगी से सँवर  जाती है not


16

कभी मैं उसके जज्बात का हिस्सा था 

कभी मैं उसके दिन रात का हिस्सा था 

वह चंद पलों में नजर अंदाज करके बस 

हमारी मोहब्बत का बस इतना ही किस्सा था


17.

हर आहट को तेरे आने का इंतजार है 

यह दिल हर गम भूल जाने को तैयार है 

इतना दूर ना जो हमसे आए हमसफर 

आकर कह दो कि मुझे तुमसे आज भी प्यार है


18. 

दुनिया भर का बोझ अपना कम कर जाता हूं 

सुरमई शाम के सुनहरे रंगों में ढल जाता  हूं 

मेरी जान मैं जान आ जाती है तुमसे मिलकर 

तुझ में वह जादू है मैं खुद ही में रम जाता हूं




Zindagi Shayari

1. नुस्खा जो भी हो आजमा लेना चाहिए 

     स्थितियां कैसी भी हो मुस्कुरा लेना चाहिए


2. आपकी मौजूदगी से हमें दूरियों का एहसास नहीं होता 

    बहुत बड़ा दिल है आपका जो हर किसी के पास नहीं होता



✍️✍️ संजय ठाकुर