कोई आरजू नहीं है अखबार के पन्ना में छपने की,
कोशिश बस यही है, के दिलों में राज किया जाए।
................
यह जरूरी तो नहीं कि इंसान चांद तक पहुंच जाए,
मज़ा तो तब है जब इंसान, इंसान तक पहुंच जाए।
..............
अगर आप में मुसीबतों का सामना करने की हिमाक़त है,
तो आप में, ज़िंदादिल जिंदगी जीने की, पूरी ताकत है ।
............
मस्त मौला अंदाज में जिंदगी जीना सीखो
खुशियां कभी दौलत की मोहताज नहीं होती l
............
मुश्किलों से जो लड़ा नहीं
वो जिंदगी में आगे बढ़ा नहीं
..........
अगर आपके साथ ज़्यादा लोगों का हुजूम हैं तो ग़रूर ना करें
भीड़ कौरवों और रावण के पास भी बहुत ज़्यादा थी
————————-१
✍️✍️ संजय ठाकुर

No comments:
Post a Comment